आप प्रत्यशी अमरेंद्र ने सकलाना में मांगे वोट

Spread the love

नई टिहरी। धनोल्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमरेंद्र बिष्ट ने नाग देवता मंदिर से अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ कर दिया है। मंदिर में नाग देवता का आशीर्वाद लेकर उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की नीतियों और अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए कई गांवों के ग्रामीणों ने आप पार्टी को अपना समर्थन देने का भरोसा दिया। इस दौरान अमरेंद्र बिष्ट ने ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को रखा। सकलाना क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के धनोल्टी विधानसभा से प्रत्याशी अमरेंद्र बिष्ट ने स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी काम करेगी। बिष्ट ने बताया कि राज्य में सरकार बनने पर पार्टी प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी, महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जायेगा, हर बेरोजगार को रोजगार दिया जायेगा, शहीद सैनिकों चाहे वह फौज से हो, पैरामिलिट्री से हो या पुलिस से हो देश सेवा करते अगर शहीद हो गया तो उसके परिवार को एक करोड़ की मदद दी जायेगी। प्रत्येक न्याय पंचायत में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा की मजबूत व्यवस्था की जायेगी। कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच फंसी जनता को आम आदमी पार्टी का साथ मिलना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *