आप प्रत्याशी डा उत्तम ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Spread the love

नई टिहरी। आम आदमी पार्टी से देवप्रयाग विधानसभा के लिए टिकट मिलने के बाद बतौर प्रत्याशी डा़ उत्तम सिंह भंडारी ने मां धारी देवी की पूजा-अर्चना करने के बाद डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार शुरू किया। उन्होंने आप के लिए वोट मांगते हुये लोगों से अपील की, कि आप की सरकार बनी को गारंटी के साथ लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही बेरोगारों को भत्ता, एक लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक-एक हजार की सहयोग राशि, रिटायर्ड सैनिकों का नौकरी, वर्दीधारियों के शहीद होने पर परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने का काम किया जायेगा। उन्होंने लोगों से प्रचार के दौरान कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। इन्होंने बारी-बारी जनता को लूटने व भ्रम में डालने का काम किया है। इसलिए अब जनता एक बार केजरीवाल सरकार व सीएम पद पर इमानदार चेहरे अजय कोठियाल का मौका दें। वादा है कि आप पार्टी प्रदेश के विकास को ही नहीं बल्कि हकहकूकों को भी बहाल करने का काम करेगी। इस मौके पर साथ में राजेश कुमार, राजेंद्र मुयाल व सोनू कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *