आप’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला, ममता की तृणमूल और शरद पवार की ठउढ को झटका

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
दरअसल, चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए आवश्यक है कि उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक मत हासिल करें। लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का हो।
वैसे तो आयोग को 2019 में ही टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय दल की समीक्षा करनी थी, लेकिन तब आगामी राज्यों के चुनावों को देखते हुए आयोग ने समीक्षा नहीं की। दरअसल, चुनाव चिन्ह आदेश 1968 के तहत अपने राष्ट्रीय दल के दर्जे को खोने पर पार्टी देश के सभी राज्यों में एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकती है।
अभी कितने राष्ट्रीय दल हैं?
1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2. कांग्रेस 3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) 4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 6. आम आदमी पार्टी (आप)। आप भारत की सबसे नई राष्ट्रीय पार्टी है। इस दल को साल 2023 यानी आज ही राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल हुई है।
इन पार्टियों को मिला राज्य स्तर के दल का दर्जा
नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी
त्रिपुरा में टिपरा मोथा
पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी्र
मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी
इन पार्टियों को भी लगा झटका
आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पिछले साल ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *