आप नेता चौधरी ने केजरीवाल से मिलकर की संगठन पर चर्चा

Spread the love

 

काशीपुर। आप अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ड। युनूस चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के संग बैठक कर संगठन विस्तार, भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। ड। चौधरी ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए गंभीरता से काम करना होगा। कहा पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनसरोकारों के मुद्दों को उठाने के साथ जनता के हक के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी। पार्टी निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिये आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर बूथ स्तर तक संगठन का निर्माण करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *