बिजली कटौती के खिलाफ आप नेता ने रखा उपवास

Spread the love

काशीपुर। अघोषित बिजली कटौती से नाराज आप नेता जगतार सिंह बाजवा ने विद्युत सब स्टेशन पर एक घंटे का उपवास रखा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द इस कटौती की समस्या से निजात नहीं मिली तो आम जन को लेकर सड़कों पर उतरा जायेगा। गुरुवार को आप नेता जगतार सिंह बाजवा समर्थकों के साथ अनाज मंडी स्थित विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में एक घंटे का उपवास रखा। जगतार सिंह बाजवा ने कहा कटौती से उद्योग पूरी तरह प्रभावित है। लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही विद्युत आपूर्ति को सही नहीं किया गया तो जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी। वहीं एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया विद्युत आपूर्ति सही कराने को लेकर विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा महंगे दामों पर बिजली को खरीद कर सस्ते दामों पर जनता को दिया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र बेदी, राजकिशोर सिंह, दीनदयाल सिंह, तेजेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रोशन कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *