चंडीगढ़ , पंजाब में आप के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजारा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप हैं। इसके बाद उन पर केस दर्ज हो गया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। उसके बाद पुलिस ने उन्हें भगौड़ा करार दिया। वह ऑस्ट्रेलिया से बार-बार लाइव होकर सरकार के खिलाफ बोलते रहे। मंगलवार देर रात जब उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखा गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यौन शोषण मामले में पठानमाजरा के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई थी। इसकी सुनवाई 25 मार्च को तय हुई। इसी के लिए वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर दिल्ली आ रहे थे। पठानमाजरा के लिए पहले ही लुक आउट नोटिस जारी था। जैसे ही उन्हें देखा गया तो शिवपुरी में उनहें पकड़ लिया गया।
वहीं पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया है कि आरोपी को काफी समय से अरेस्ट करने की कोशिश जारी थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी एरिया से इन्हें और इनके 3 साथियों को काबू किया है। एसएसपी ने बताया, कि पठानमाजरा को पटियाला लाया गया है। अब अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पठानमाजरा को आज अदालत में पेश किया जाएगा।