आप ने फूंका विधायक चैम्पियन का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखण्ड विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की घोर निंदा की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड के लोगों को गाली देने वाले भाजपा विधायक चैम्पियन और भाजपा का पुतला फूंका।
आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी बलराम सिंह नेगी के नेतृत्व में नजीबाबाद रोड स्थित महाराज वैडिंग प्वाइंट के बाहर पुतला फूंका। बलराम सिंह नेगी ने आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन और भाजपा की उत्तराखण्ड विरोधी नीति की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि विधायक चैम्पियन ने उत्तराखण्ड के लोगों को गाली देकर अपमानित किया था। भाजपा ने उन्हें छ: साल के पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब उसी उत्तराखण्ड विरोधी मानसिकता वाले विधायक को भाजपा ने माफ करके पार्टी में वापस ले लिया है। जिसकी वह घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उत्तराखण्ड के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेगें। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। पुतला दहन करने वालों में विधानसभा प्रभारी बलराम सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, श्रीमती संगीता नेगी, पप्पे भाटिया, महेन्द्र बिष्ट, रजनीश उप्पल, दिनेश रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *