आप ने किया जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

Spread the love

चम्पावत। आम आदमी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत लोगों को आम आदमी पार्टी को भाजपा कांग्रेस का विकल्प बताया। साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार किया। रविवार को दिल्ली विधायक विशेष रवि और कोऑर्डिनेटर राजेश बिष्ट देवीधुरा पहुंचे। मां वाराही की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की। कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। दावा किया कि जिले की दोनों विधानसभा सीटों में इस बार आम आदमी पार्टी के विधायक होंगे। मौके पर प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, मनोज कठैत, एडवोकेट नवीन राणा, मनोज कुमार, पंकज जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, हरेंद्र बोरा, संजय लमगड़िया, कैलाश उप्रेती, योगेश जोशी, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *