आप ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का किया विरोध

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यह गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन बनने से घबराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सांसद को बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया है। यह पार्टी को कमजोर बनाने की रणनीति है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें संजय सिंह को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, गुरनाम सिंह, मनजीत कौर, राजविंदर कौर, सुभाष, पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *