गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग को जायज ठहराते हुए धनपुरा चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों की हर मांग का समर्थन करते हुए इसे शीघ्र लागू करने की मांग भी की। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गणना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 में देश के अन्नदाता की आय दुगनी हो जाएगी परंतु किसानों की आमदनी तो छोड़ो उनको अपनी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है। ऊर्जा प्रदेश कहीं जाने वाले राज्य में आज बिजली सबसे महंगी है। कहा कि खाद, बीज, पेट्रोल-डीजल हर चीज के दाम आसमान टू रहे हैं। देश का अन्नदाता सड़कों पर है किसानों की कर्ज माफी तो छोड़ो आज उनके खाते एनपीए हो गए हैं। यदि जल्द किसानों की मांग को सरकार नहीं सुनती तो आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग ने कहा कि भाजपा राज्य में हर कोई पीड़ित है। आज देश का अन्नदाता पीड़ित और उपेक्षित है। विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इस अवसर पर पवन धीमान, अंकुर बागड़ी, खलील राणा, खालिद हसन हरीशचंद्र, उस्मान मलिक, तबरेज आलम, मनोज कश्यप, फिरोज जमशेद, रवि चौहान, जाकिर हसन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *