अल्मोड़ा पहुंचे आप उत्तराखंड प्रभारी, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी एवं जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट व नंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल, सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कार्यकर्ता संवाद किया। कुमाऊं दौरे की शुरुआत उत्तराखंड के रुद्रपुर से शुरू हुई जोकि चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल तक होनी है।
बैठक का मुख्य कार्यक्रम वलिंटियर मैपिंग का रहा। प्रभारी, सह प्रभारी ने दिल्ली और पंजाब मडल को उत्तराखंड में भी लागू करने की बात कही, उनका कहना था कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने 2022 का चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा, उसी प्रकार से राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते देश के अंदर हर चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती से अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी। साथ ही आज अल्मोड़ा में उनका पहला दौरा था जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी नगर निकाय के चुनाव और लोकसभा के चुनाव में मजबूती से लड़ने का संदेश देकर गए।
प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की पूरी जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से त्रस्त है। वहीं विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस कही नजर नहीं आ रही है। अल्मोड़ा जिला पूरी तरीके से खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, पानी के संकट, बदहाल शिक्षा से दुखी है। विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष का गृह क्षेत्र होते हुए भी कांग्रेस के नेता कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
आज की बैठक में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, द्वाराहाट के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रकाश चंद उपाध्याय, जागेश्वर के पूर्व विधायक प्रत्याशी तारा दत्त पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा मेहरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट, रानीखेत से पूर्व विधायक प्रत्याशी नंदन सिंह बिष्ट, सल्ट से पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश चंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, रेशमा, मुमताज खान, किरण आर्य, बाला देवी, मीरा जीना, नवीन चंद, अफसान खान, दानिश कुरेशी, मीना भंडारी, प्रकाश कांडपाल, देव सिंह, नंदन लाल साह, मोहन सिंह देवड़ी, अरुण तिवारी, रमेश जोशी, मुकेश कुमार, शमशेर आर्यन, दिनेश कुमार, मनोज गुप्ता, संदीप नयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *