दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी आप, किसी से नहीं होगा गठबंधन: केजरीवाल

Spread the love

नईदिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव आप अकेले लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।हरियाणा और महाराष्ट्र में के बाद केजरीवाल के इस ऐलान को विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए एक और झटका माना जा रहा है। हरियाणा में भी ऐन वक्त पर आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो सका था। तब राहुल गांधी ने खुद गठबंधन की पहल की थी और दोनों पार्टियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई थी, लेकिन अंत में सहमति नहीं बन सकी।इसके बाद दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।तब कहा गया था कि आप 10 सीटों पर चुनाव लडऩा चाहती थी, लेकिन कांग्रेस केवल 3 सीटें देने पर राजी थी।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *