उफल्डा क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण न होने पर भड़क आप कार्यकर्ता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उफल्डा की अनु बस्ती में कूड़ा निस्तारण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। आप के प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि इस क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। जिस कारण लोग मजबूरी में नदी किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। कहा कि अनु बस्ती उफल्डा में मौजूद रोड की बदहाल स्थिति के कारण ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने बारी-बारी से कूड़ा, पेयजल आपूर्ति और सड़क के मुद्दे पर उफल्डा के लोगों को ठगने का काम किया है। नगर संयोजक आदित्य नेगी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का मेयर बनते ही सबसे पहले उफल्डा अनुबस्ती में रोड निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा और अन्य समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा। मौके पर आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर गारंटी पत्र वितरित किए गये। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *