आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव की कार्यप्रणाली पर जताया रोष

Spread the love

नैनीताल। आम आदमी पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव हेम आर्य की कार्यप्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा प्रदेश सचिव को वर्तमान में भी कार्यकर्ताओं से मतलब नहीं रखते। जिसका नुकसान पार्टी को हो रहा है। गुरुवार को बैठक की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार की। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने कहा वह पार्टी में शुरुआत से जुड़े हैं। कहा भवाली नगर जो नैनीताल विधानसभा का एक हिस्सा है। यहां पूर्व नगर अध्यक्ष ने बहुत मेहनत की है और लोगों को पार्टी से जोड़ा है। लेकिन प्रदेश सचिव आर्य ने नगर अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया। पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवार का प्रबंधन काफी खराब रहा। बूथों में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सी-मेज तक नहीं थे। उम्मीदवार द्वारा नगर के किसी कार्यकर्ता को नहीं पूछा गया। जिस कारण चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा और वर्तमान में भी वह कार्यकर्ता से कोई मतलब नहीं रख रहे हैं। जिससे सभी काफी नाराज हैं। यहां पूर्व उपाध्यक्ष सुशील कुमार, कमल दुर्गापाल, बब्लू कुमार महामंत्री, त्रिलोक बिष्ट, सतीश चंद्र, बीरबल टम्टा, गब्बर चंद्र सुनील, पुष्पा देवी, विकास, सतीश, पीताम्बर, दीपा देवी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *