पंजाब में शानदार जीत पर झूमे आप कार्यकर्ता

Spread the love

काशीपुर। आप कार्यकर्ता पंजाब में मिली शानदार जीत पर जमकर झूमे। कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। गुरुवार को पार्टी के रामनगर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ता जमकर झूमें और होली के गीतों का आनंद लिया। राधा और ष्ण की भव्य झांकी के साथ-साथ राधा ष्ण बने पात्रों के साथ भी पार्टी कार्यकर्ता धार्मिक गानों की धुन पर नाचते गाते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को पंजाब में मिली शानदार जीत पर भी जश्न मनाया और पंजाब की जागरूक और महान जनता को बधाई देते हुए उसका आभार जताया। आम आदमी पार्टी के चुनाव र्केपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी उर्वशी बाली ने भी होली के गानों का खूब आनंद लिया। बाली ने कहा हमारा हौसला कतई पस्त नहीं है। हमने 16 हजार दिलों को जीता है। हम फिर लड़ेंगे और जीतेंगे। हमने दिल्ली के विकास मडल के बल पर जैसी सफाई पंजाब में की है अब पंजाब और दिल्ली के विकास मांडल से ऐसी ही राजनीतिक सफाई उत्तराखंड व दूसरे प्रदेशों में भी करेंगे। यहां जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, विधानसभा संयोजक जसवीर सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अभिताभ सक्सेना, अमित सक्सैना , महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक पूर्व पार्षद सर्वेश बाली, पवित्र शर्मा,आयुष मेहरोत्रा, हरीश सैनी, रिजवान भाई, नील कमल शर्मा, राजकुमार वर्मा, देवराज वर्मा, अजयवीर यादव, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *