जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनीं आरती नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिला पंचायत के चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों को झटका लगा है। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नेगी ने जीत दर्ज की। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि द्वितीय वरियता के आधार पर आरती नेगी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जीत के बाद उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा तो कांग्रेस ने चंद्रभानु पर दाव खेला था। लेकिन परिणाम दोनों ही पार्टियों के विपरीत आए। 18 वोट पाकर आरती नेगी ने पौड़ी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल की। जबकि भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राणा को 14 वोट मिले। आरती निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एकेश्वर ब्लाक की सीट चैधार से चुनाव जीतकर आई थी। 38 सीटों वाली पौड़ी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए लंबी खींचतान भी चलती रही। इस पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ कुल चार प्रत्याशियों मैदान में थे। पहले राउंड में पड़े मतों के आधार पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव परिणाम नहीं निकल सका। दूसरे राउंड में आरती देवी ने बाजी मारी ली और उन्हें कुल 18 मत मिलने पर निर्वाचित घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *