आत्मनिर्भर बन रही हैं बालिकांएं

Spread the love

अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के विशेष प्रयासों से राजकीय बालिका निकेतन बख में रह रहीं बालिकाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उनकी ओर से बनाई विभिन्न वस्तुओं में ऐपण की मांग काफी बढ़ गयी है। बीते माह डीएम ने 15 दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए आयोजित करवाया इसका नतीजा आज साफ दिखाई देने लगा है। राजकीय बालिका निकेतन की अधीक्षिका मंजू उपाध्याय ने बताया कि बच्चियों ने इस करवाचौथ के लिए करवाचौथ की थालियां, छननी व करवा आदि में ऐपण की कलाकृतियां बनायी हैं जो काफी सुन्दर व आकर्षक हैं। वहीं आने वाली दीपावली पर्व के लिए उनके द्वारा दीये दीपावली के लिए गमलों के अलावा कई चीजों जिनमें कपड़े, चार्ट आदि शामिल है, में भी बेहतरीन ऐपण उकेरी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *