आयोजित रक्तदान शिविर में 36 ने किया रक्तदान

Spread the love

नैनीताल। स्व. बालकिशन देवकी देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में मानव सेवा समिति और नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शिविर में शिरकत की। सुबह से दोपहर बाद तक चले रक्तदान शिविर में 36 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नेहा रोटी बैंक के प्रबंधक बॉबी सम्बल, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष फिरोज खान, गामा गुर्जर, डॉ. आलोक सिंह, संजय गोस्वामी, अनिल सिंह, कमल कुमार, फुरकान अली शोएब खान, जीशान खान, शादाब खान, प्रकाश कुमार, हैप्पी सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *