नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बने अभिनव सिंह रावत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार विशनपुर निवासी अभिनव सिंह रावत को भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट की जिम्मेदारी मिली है। बेटे की सफलता पर उनके अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
अभिनव सिंह रावत स्व.गोविंदी देवी व कैप्टेन(सेनि.)जवाहर सिंह रावत के पौत्र हैं। शनिवार को आईएनएस अकेडमी इजहिमाला केरल में आयोजित 104 इंडियन नेवल अकेडमी कोर्स में बीटेक (मैकेनिकल) की डिग्री प्राप्त कर उन्हें सब लेफ्टिनेंट के रूप मे शामिल किया गया। सब लेफ्टिनेंट अभिनव सिंह रावत ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटर तक की पढ़ाई की थी। प्रथम प्रयास मे ही उनका भारतीय नौ सेना मे चयन हो गया। सब लेफ्टिनेंट अभिनव सिंह रावत की पासिंग आउट परेड मे उनकी माता ज्योति रावत पिता मनजीत सिंह के साथ ही फूफा कैप्टेन महेन्द्र सिंह बिष्ट, ताऊ इंद्रजीत सिंह रावत, मौसी सुधा नेगी शमिल हुई। स्वजनों ने कहा कि उनके बेटे ने अपने परिवार के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *