यात्रीयों को सस्ती व सुलभ यात्रा कराएगा अभिनव टूर एण्ड ट्रैवल-चौरसिया

Spread the love

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के गेट के सामने पुरुषार्थी मार्केट में अभिनव टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि हरिद्वार चार धाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के साथ मां गंगा की नगरी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को सुगम कथा सुलभ यात्रा उपलब्ध कराना और तीर्थ यात्रियों की सेवा करने से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। महानगर व्यापार मंडल के महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा तीर्थ नगरी हरिद्वार के कण-कण में भगवान बसते हैं। यहां आस्था और श्रद्घा के लिए विश्व भर से तीर्थयात्री आते हैं। जहां हम कभी जा नहीं सकते। जहां की संस्ति, भाषा हमने कभी सुनी नहीं। वहां के लोगों को विश्व प्रसिद्घ पावन नगरी में देखकर तथा उनकी सेवा का थोड़ा बहुत अनुभव कर हम अपने आप को धन्य समझते हैं। महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुनील शेट्टी ने कहा जो लोग किसी ना किसी रूप में तीर्थ यात्रियों को चारों धाम के दर्शन कराने में सहयोग या सहायता करते हैं। उनमें ट्रेवल्स का व्यवसाय सबसे प्रमुख है। हम लोग समय से तीर्थ यात्रियों के टिकट बुक करवाने के साथ उन्हें सस्ती दरों पर वाहन उपलब्ध कराकर यात्रा करने में उनकी मदद करते हैं। साथ ही मेहनत के माध्यम से सेवा भाव की दृष्टि से पूर्ण मनोबल के साथ तीर्थ यात्रियों को चारों धाम की सुलभ सस्ती तथा आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराकर उनकी सेवा करने का पूर्ण प्रयास करते हैं। मशाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद ने कहा अभिनव टूर एंड ट्रेवल्स तीर्थ यात्रियों के लिए सस्ती यात्रा उपलब्ध कराकर एक आदर्श स्थापित करने के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर नाथीराम सैनी, मुकेश कुच्छल, अमन यादव, मोहित, विनोद मिश्रा, सुनील मनोचा, मुकेश, राजेश भाटिया, राकेश भाटिया, उमेश चौधरी, सुनील शेट्टी, महेश, रामलाल, संजू, जितेंद्र चौरसिया, आकर्षित चौरसिया, अभिनव चौरसिया, ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *