रुद्रपुर(। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म में आयोजित दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन सोमवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। 19 वर्ष आयु वर्ग में अभिषेक सागर ने लंबी कूद और आयुष सकलानी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल संयोजक बालमुकुंद तिवारी, बीडीओ सीआर आर्य और सह संयोजक हृदेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 19 वर्ष आयु वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में आयुष सकलानी प्रथम और मनीष विश्वास द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में सुखदेव प्रथम, अनीश राय द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में इरफान अंसारी प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय, 5000 मीटर दौड़ में आनंद कुमार प्रथम और देव द्वितीय रहे। लंबी कूद में अभिषेक सागर ने पहला और नमन साही ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में करन बहादुर प्रथम, हिमांशु बिष्ट द्वितीय, चक्का फेंक में वरुण भट्ट प्रथम, करन द्वितीय, भाला फेंक में ऋतिक कुमार प्रथम व अभिषेक द्वितीय रहे। वॉलीबॉल में स्कॉलर वैली स्कूल और खो-खो में पीएमश्री इंटर कॉलेज शक्तिफार्म ने स्वर्ण पदक जीता। 14 वर्ष आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में पवन जोशी प्रथम, वंश सिकदार द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में सारांश यादव प्रथम व सागर सिंह द्वितीय रहे। लंबी कूद में मानव मंडल प्रथम, पवन जोशी द्वितीय, गोला फेंक में शौर्य बिष्ट प्रथम व अक्ष टम्टा द्वितीय रहे। इस वर्ग में वॉलीबॉल में स्कॉलर वैली स्कूल और खो-खो में न्यू ज्ञानदीप स्कूल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान रेहान सिद्दीकी, ललित जोशी, बलबीर सिंह, जयंत मंडल, अनिल श्रेष्ठ, रामजन्म चौहान, महेंद्र राणा, गुरदेव राणा, दलसिंगार सिंह, मुनीश सक्सेना, सच्चिदानंद, विशाल कुमार, जोगेंद्र कुमार, सतीश राणा, बीएन पटेल और हरिशंकर याज्ञिक निर्णायक के रूप में मौजूद रहे।