कार पर फायरिंग मामले में फारार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। मातावाला बाग में फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पटेलनगर पुलिस ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। उनके फ्लैट की तलाश में दो अवैध देसी तमंचे और 06 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो पिल्ला गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने अक्तूबर में मातावाला बाग में एक चलती कार पर फायरिंग की थी। सीसीटीवी कैमरों में दोनों फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। गनीमत थी कि तब गोली किसी को लगी नहीं लगी थी। इस मामले में भी उनके खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की पहचान ऊधमसिंह सैनी पुत्र अनिल सैनी निवासी कनखल हरिद्वार और भानू गोयल पुत्र संजय कुमार गोयल निवासी गंगनहर रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि भानू पर पूर्व में छह और ऊधमसिंह पर पूर्व में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पिल्ला गैंग के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *