जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : न्यायालय की ओर से समन भेजने के बाद भी फरार चल रहे चेक बाउंस के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि हरिद्वार निवासी आदित्य राठी व मोटाढांक निवासी दिनेश चंद्र चेक बाउंस के मामले में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद न्यायालय आरोपियों को लगातार समन भी जारी कर रहा था। लेकिन, वह न्यायालय के आदेश को लेकर लापरवाह बने हुए थे। बताया कि पुलिस ने आदित्य राठी को बीईएल रोड व दिनेश चंद्र को सुभाष चौक कोटद्वार से गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।