पिपलिया गोलीकांड में फरार हरविंदर गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। पिपलिया गोलीकांड में फरार चल रहे जंटू पक्ष के हरविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरविंदर सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। गोलीकांड में अब तक जंटू पक्ष के 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीती 27 अप्रैल की रात गांव पिपलिया में खनन के विवाद को लेकर कनिष्ठ ब्लक प्रमुख तेजेंद्र सिंह जंटू व नेत्रप्रकाश शर्मा के बीच विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा के निजी अंगरक्षक गुलवंत की मौत हो गई थी। पुलिस ने नेत्रप्रकाश शर्मा एवं तेजेंद्र सिंह जंटू की ओर से दी गई तहरीर पर दोनों पक्षों के 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के आरोपी बनाये गये अविनाश शर्मा समेत जंटू पक्ष के 9 लोग जेल में हैं। जबकि फरार चल रहे आरोपी हरविंदर सिंह को पुलिस ने देर शाम गांव धनसारा से हिरासत में ले लिया है। हरविंदर के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया पकड़े गये आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *