फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मोटर वाहन ऐक्ट में फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी मनीष को पुलिस ने उसके घर वाल्मीकि मौहल्ला, पौड़ी से धर दबोचा है। बताया
कि मोटर वाहन अधिनियम के मामले में उस पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वह लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *