फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि अभियुक्त वीरेंद्र शाह निवासी ग्राम बावनगंज जिला कटिहार, गबिहार दो साल से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ सतपुली में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त दो सालों से कोर्ट के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था। थाना सतपुली पुलिस द्वारा उसके आवास में भी दबिश दी गई थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के चलते गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त अपने गांव से फरार हो गया है। जिसे अथक मेहनत व परिश्रम से कार्य करते हुए सर्विलांस की मदद से अभियुक्त के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर उसे बीच रास्ते से ही गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *