सोने की चेन छीनने वाली फरार महिला गिरफ्तार

Spread the love

15 जून को दुर्गापुरी में महिला के साथ हुई थी घटना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चार माह पूर्व दुर्गापुरी चौराहे के समीप एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली फरार महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के ऊपर दस हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। मामले में दो महिलाओं को पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि घटना 15 जून की है। निंबूचौड़ निवासी महिला कांति देवी ऑटो में सवार होकर दुर्गापुरी अपने बीमार भाई से मिलने जा रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार तीन महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मामले में राजस्थान की रहने वाली करिश्मा व निशा को पुलिंडा मार्ग से गिरफ्तार किया था। लेकिन, मुख्य आरोपी राजस्थान दासौ सर्वेश्वर नगर ग्राम खेलड़ी निवासी सोनी देवी शहर से फरार होकर राजस्थान चली गई थी। पुलिस ने सोनी के ऊपर दस हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। एक दिन पूर्व ही राजस्थान पहुंची कोटद्वार पुलिस सोनी को गिरफ्तार कर कोटद्वार पहुंची। थाना प्रभारी रमेश तनवर ने बताया कि सोनी लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। जिसके कारण उसे पकड़ने में कुछ समय लग गया। बताया कि आरोपित सोनी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *