एबीवीपी ने फूंका तमिलनाडू सरकार का पुतला

Spread the love

 

रुद्रपुर। तमिलनाडू सरकार पर जबरन धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और तमिलनाडू सरकार का पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि तमिलनाडू सरकार खुलेआम हो रहे अत्याचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि जल्द ही धर्मांतरण करने वाले दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री रचित सिंह की मौजूद्गी में छात्र एकत्र हुए और तमिलनाडू सरकार का पुतला फूंका। कहा कि प्रदेश में जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है। जिसके चलते तमिलनाडू में एक स्कूली छात्रा को धर्मांतरण नहीं करने पर आत्महत्या करने पर विवश कर दिया। विरोध कर रहे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री को भी असंवैधानिक ढंग से गिरफ्तार किया गया। जिसके चलते कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने तमिलनाडू सरकार से छात्रा के आत्महत्या मामले के दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने और परिषद के नेता को तत्काल छोड़ने की मांग की। यहां राहुल गुप्ता, सौरभ राठौर, पुनीत सिंह, प्रकाश दास, साकेत चौहान, सचिन राजपूत, प्रथम मालवीय, दीपक कुमार, दीपक पंत, नीलू रानी, पूजा कुमारी, सरोज आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *