एबीवीपी ने अंकिता के हत्यारोपियों का पुतला फूंका

Spread the love

चम्पावत। पीजी कलेज के छात्र नेताओं में अंकिता की हत्या को लेकर आक्रोश है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपियों का पुतला फूंका। उन्होंने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। सोमवार को एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह देउपा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीजी कलेज में अंकिता के हत्यारों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या कर आरोपियों ने जघन्य अपराध किया है। उनके इस त्य को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर, मुकेश जोशी, संजय टम्टा, कुशाग्र वर्मा, चंद्रमा, दीपा जोशी, सोनी बोहरा, पूजा जोशी, पूजा महर, दीपक भट्ट, कमल बिष्ट, ललित जोशी, राहुल कुमार, प्रवेश सिंह, मोहन जोशी, रवीना तड़ागी, रेखा महर आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *