कोटद्वार महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा

Spread the love

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकास कुमार 666 मत से रहे विजयी
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कब्जा रहा। संगठन के प्रत्याशी विकास कुमार ने 264 मतों से एनएसयूआई की प्रत्याशी अंकिता बेबनी को हराया। वहीं, सचिव पद पर एनएसयूआई का कब्जा रहा।
शनिवार को महाविद्यालय में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पंजीकृत 3087 छात्र-छात्राओं में से मात्र 1103 छात्र-छात्राओं ने ही मतदान किया। दोपहर तक मात्र 35 प्रतिशत ही मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरु हुई। पांच बजे प्राचार्य डा. डीएस नेगी ने मत परिणामों की घोषणा कर दी। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभाविप के विकास कुमार 666 मत प्राप्त हुए। जबकि, एनएसयूआई की अंकिता बेबनी को 402 मत प्राप्त हुए। विकास को 264 मतों से विजयी प्राप्त हुई। जबकि, सचिव पद पर एनएसयूआई के अनुराग कंडवाल (524) ने अभाविप की पलक (507) को मात्र 17 वोटों से परास्त किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभाविप के अमित काला (497) ने पारस नेगी (369) को परास्त किया। उपाध्यक्ष पद पर आयुष चमोली, सह सचिव पद पर रितिका राणा व कोषाध्यक्ष पद पर भूमिका जोशी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मत परिणामों की घोषणा के बाद नगर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकला।

भाबर महाविद्यालय में अमन डोबरियाल बनें अध्यक्ष
राजकीय महाविद्यालय भाबर में अमन डोबरियाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने 26 वोटों से आकृति बिष्ट को हराया। उपाध्यक्ष पद पर प्रियाशु सिंह ने मयंक को 24 वोटो से हराया। सचिव पद पर प्रियांशु केष्टवाल ने 25 वोटों से दियांशु को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर ऋिषिका ने कनक को 11 वोटो से हराया। जबकि, सहसचिव पद पर इंदू रानी व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के पद पर स्मिता नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *