एबीवीपी के दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का समापन

Spread the love

पिथौरागढ़। विद्या मंदिर धारचूला में आयोजित एबीवीपी के दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग रविवार को नगर भव्य शोभा यात्रा के साथ समाप्त हो गया। वर्ग का उद्घघाटन राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रोहित ओझा ने किया। अभ्यास वर्ग में पहले सत्र में सैद्घान्तिक भूमिका रोहित ओझा, दूसरा सत्र इतिहास विकास दायित्व बोध पूर्व कुमाऊं संयोजक राकेश तिवारी, तीसरा सत्र सदस्यता में प्रदेश सह संयोजक संदीप बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वर्ग में मुनस्यारी बेरीनाग डीडीहाट धारचूला बरम इकाई के 186 कार्यकर्ताओं प्रतिभाग किया। धारचूला नगर में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकली गई इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रोहित ओझा ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। छात्रों की परेशानियों के साथ ही राष्ट्र हित के कार्यों में हमेशा कार्यकर्ताओ ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री संदीप बोरा, जिला संयोजक सागर बिष्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गणेश नेगी, हरीश बिष्ट, मयंक पुरोहित, जय सिंह, भाजपा नेता स्वामी बिरेंद्रानंद, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेंद्र नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष ष्ण गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *