एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

Spread the love

चम्पावत। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरसा मुंडा की जयंती पर उनको याद कर उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने एबीवीपी की ओर से भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर जिला संयोजक विवेक पुजारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल जोशी, नीरज सगटा, छात्र संघ अध्यक्ष राहुल ढेक, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बगौली, सुदीप चम्याल, विमल माहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *