अभाविप ने उठाई क्रीड़ा कैलेंडर जारी करने की मांग

Spread the love

समस्या को लेकर श्री देव सुमन विश्व विद्यालय को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटद्वार इकाई के सदस्यों ने श्रीदेव सुमन विवि से वार्षिक क्रीड़ा कैलेंडर जारी करने की मांग की है। इस संबध में परिषद के सदस्यों ने महाविद्यालय प्राचार्य डा. जानकी पंवार के माध्यम से द्वारा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बाद से अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रोक दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के पश्चात भी विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक क्रीड़ा कैलेंडर जारी नहीं किया गया। पिछले 2 वर्षों से लगातार छात्र-छात्राओं द्वारा अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का संचालन कराने की मांग को विश्वविद्यालय द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। चेतावनी दी कि शीघ्र ही वार्षिक क्रीड़ा कैंलेंडर जारी न किया गया तो परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपते वालों में जिला विस्तारक मृदुल भट्ट, जिला संयोजक तरुण ईष्टवाल,अनुराग कंडवाल, शिवांशु शाह शाह, आकाश, मंदीप, मोहित, प्रशांत, आयुष, धीरज, पंकज, मानसी, अनिरुद्ध आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *