अभाविप ने निकाली शहर में भव्य शोभायात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रामनवमी पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर से होते हुए श्री सिद्धबली धाम तक पहुंची।
गुरुवार को कौड़िया से सिद्धबली धाम तक शोभा यात्रा निकाली गई। बाइक में चल रहे युवा हाथों में भगवा झंडा लिए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। युवा भगवान राम के भजनों झूमते हुए भी चल रहे थे। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान रात में सनातनियों की आस्था जुड़ी हुई है। अपने धर्म की रक्षा के लिए हमें भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सिद्धबली धाम पहुंचे कार्यकत्र्ताओं ने अपने धर्म की रक्षा का भी संकल्प लिया। कहा कि युवाओं को अपने धर्म के बारे में जानना चाहिए। सनातन धर्म ही विश्व से सर्वोच्च है। इस मौके पर शुभम रावत, मयंक नेगी, मनीष भट्ट, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *