बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दो लोग एम्स में भर्ती

Spread the love

ऋषिकेश । उत्तराखंड में बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग सेाषिकेश जा रही कार पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग सेाषिकेश की ओर जा रही एक बोलेरो संख्या ना09-जं-0058 पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। तभी एक बड़ा बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। बोल्डर कार के बोनट औरछत पर गिरा। बोल्डर गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार दो लोग कार में ही फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना व्यासी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे दोनों लोगों कोबाहर निकाला। तुरंत ही दोनों घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। फिलहाल एम्स में ही दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार कोहादसा कौड़ियाला-सिंगटाली के बीच हुआ। कार को पूरण सिंह 54, पुत्र चंदन सिंह, निवासी आरम, देवलधार, कुंजापुरी टिहरी गढ़वाल चला रहे थे, जबिक उनके साथ मनोहर शर्मा 53 पुत्र मंगलदत्त, निवासी कनखल हरिद्वार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *