दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी से चुनाव ड्यूटी कर अपने निजी वाहन से देहरादून लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन कर्मचारी घायल हैं। परिवहन विभाग ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक आनंद बद्र्धन ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। टीम में आमोद प्रकाश, संजय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *