दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: 25 अप्रैल को तहसील सतपुली के अंतर्गत टसीला मल्ला क्षेत्र में हुई मैक्स दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। दुर्घटना के समय मैक्स में 11 लोग सवार थे।
जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, सतपुली को नामित किया गया है। उप जिला मजिस्ट्रेट सतपुली संदीप कुमार ने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी रखता हो वह इस एक सप्ताह के भीतर उप जिला मजिस्ट्रेट सतपुली न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *