सड़क बेहतर होने से दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में रोड सेफ्टी की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को जहां-जहां मार्ग डेंजर हैं उन मार्गों का सर्वे कर उसका प्रपोजल तैयार करने, समस्त उपजिलाधिकारियों को भी ऐसे मार्गों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। कहा कि ऐसे मार्गों का सुधारीकरण होने से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा ग्रामीण मार्गों का सर्वे 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश लोनिवि अधिकारियों को दिये। उन्होंने लोनिवि को जहां-जहां अंधे मोड़, ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण कार्य तथा क्रश बैरियर, साईनेज बोर्ड सहित अन्य लगाये जाने की आवश्यकता है उसका प्रपोजल बनाने को कहा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश कुमार सहित वीसी के माध्यम से उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *