जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले की थलीसैंण पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि विगत दो फरवरी 2025 को थाना थलीसैण पर अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि मेरी पुत्री अपने स्कूल बीरोंखाल में गयी थी, जहां वह 11वीं कक्षा ने पढ़ती है, वहां से करण उर्फ राहुल अग्रवाल पुत्र मनोहरी लाल निवासी-बेडगांव, पट्टी-मनियारस्यूं,कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल नाम के युवक द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण किया गया है। इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना थलीसैण पर आईपीसी की धारा-137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम करण उर्फ राहुल अग्रवाल पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित की गई। थलीसैण पुलिस टीम व विवेचक द्वारा विवेचना में ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया, जिसमें प्रकरण सही पाया गया। पुलिस टीम ने उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त करण उर्फ राहुल अग्रवाल को देहरादून रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया और अपहृता बालिका को भी अभियुक्त के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में बालिका द्वारा अभियुक्त करण द्वारा बलात्कार करने की पुष्टि भी की गई। अभियुक्त करण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सैयदुल बहार, आरक्षी मनोज, महिला आरक्षी सुमन, आरक्षी हरीश शामिल थे।