मंदिर तोड़फोड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Spread the love

रुड़की(। मोहितपुर गांव स्थित शिव मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार को गांव में शोभायात्रा निकालकर पूजा-अर्चना के साथ नई मूर्ति की स्थापना किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। शनिवार सुबह मोहितपुर गांव के शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया और मामला तूल पकड़ता चला गया। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर जुबेर निवासी मोहितपुर के खिलाफ मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित करने का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *