113 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 113 ग्राम अफीम और डेढ़ किलो डोडे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। बुधवार को पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सागर कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी वार्ड 18 सिरौली कलां किच्छा के घर से 113 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडा, 4200 रुपये और इलेक्ट्रनिक तराजू बरामद किया। सागर मूलरूप से मेहंदी बजर मूसाझाग बदायूं यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह अफीम का सेवन करता है। मुसाझाग से अपने रिश्तेदारों से डोडा और अफीम खरीदकर अपने पिता सतपाल के साथ सिरौली क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों को बेचता था। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम और डोडा की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। आरोपी सागर कश्यप पर पूर्व में दो केस और उसके पिता सतपाल कश्यप को दातागंज बदायूं थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह पैरोल पर टूटकर आया था। इसके साथ ही सतपाल के खिलाफ जीआरपी थानी बरेली व दातागंज थाने में लूट और थाना कलान में हत्या व मूसाझाग में मारपीट का केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट, एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह, फिरोज खान, कांस्टेबल ललित चौधरी और महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *