24 पव्वे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने परचून और सब्जी की दुकान में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। जहां 24 पव्वे अवैध शराब के साथ एक को दबोचा। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस ने रविवार को देर शाम चेकिंग अभियान के तहत फोर्ती गधेरे मार्ग में मनोज बगौली की परचून और सब्जी की दुकान में 24 पव्वे अवैध शराब पकड़ी। संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, मदन नाथ, सुरजीत राणा रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *