चोरी की 5 बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

रुद्रपुर। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का फर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। गदरपुर थाने में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार रात पुलिस टीम ने महतोष मोड़ में चेकिंग के दौरान महतोष तिराहे के पास आरोपी सैफ अली पुत्र अय्यूब निवासी वार्ड नंबर 6, इस्लामनगर थाना गदरपुर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक बगैर नम्बर बाइक बरामद हुई। जांच में यह बाइक राम सिंह पुत्र हुकुम सिह निवासी बिन्दुखेड़ा थाना रुद्रपुर का होना पाया गया। बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पूर्व भाखड़ा पुल के पास से चोरी की थी। इससे पहले आरोपी 4 बाइकें थाना गदरपुर तथा थाना काशीपुर क्षेत्र से चोरी कर चुका है। आरोपी ने ये बाइकें भाखडा पुल के नीचे शमशान घाट को जाने वाले रास्ते के बगल वाली झाड़ियां में टुपाया रखा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास खगाला जा रहा है। पुलिस टीम में एसओ राजेश पांडेय, एसआई ओमप्रकाश, महेश चन्द्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *