स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चमोली : चमोली पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्करी के आरोपी का वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को चौकी गौचर प्रभारी सब इन्सपेक्टर मानवेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सिदोली मोटर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान स्कूटी सवार एक युवक को पुलिस को संदिग्ध तौर पर दिखा। पुलिस ने युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 7.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया आरोपी 29 वर्षीय अक्षय कुमार निवासी पनाई गौचर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि बरामद अवैध स्मैक के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *