चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : कोतवाली लैंसडौन पुलिस ने चोरी के माल सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त से एक कम्प्यूटर उपकरण, 01 टीएफटी, सीपीयू, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, 02 पावर केबल, 01 अदद ढोलक बरामद किया है।
कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार गत बुधवार को वादिनी श्रीमती रजनी अण्थ्वाल प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय भयांसू, लैंसडौन द्वारा कोतवाली लैंसडौन में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रा.प्रा.वि. भयांसू स्कूल का ताला तोड़कर वहां से कम्प्यूटर, यूपीएस, मॉनीटर, चार्जर समेत ढोलक व विद्यालय का अन्य सामान चोरी कर दिया है। इस सम्बन्ध में संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक पुत्र नत्थी राम निवासी ग्राम पाली तल्ली, लैंसडाउन को 24 घण्टे को भीतर चोरी के माल सहित कोटद्वार रोड हटनिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, कांस्टेबल गोपाल दास, सतेन्द्र यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *