डाकघर से चोरी छह बैटरी समेत आरोपी दबोचा

Spread the love

रुद्रपुर। पोस्ट अफिस से बैटरी चुराने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने 73 दिन बाद सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। तीन फरवरी को चोरों ने डाकघर का ताला तोड़कर 16 बैटरियां, तीन मनीटर, एक एमपी काउंटर, एसबी काउंटर, सेविंग काउंटर की रेक एवं दराज, 18 खाली डाक थैले, जनवरी 2023 की बचत बैक टीएल एवं अन्य रिपोर्ट का बंडल, दिसंबर 2022, जनवरी 23 के एसबी, तीन नए खातों के आवेदन पत्र का बंडल चोरी कर लिए थे। मामले में डाकघर के कार्यवाहक उप डाकपाल गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन बाजार पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह के नेतृत्व में टीम ने रोडवेज स्टेशन के समीप से वार्ड पांच इस्लामनगर निवासी कासिम उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसके पास से तीन कंप्यूटर मनीटर, 6 बैटरी, एक इलेक्ट्रनिक तराजू बरामद किया था। मामले की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी सिंह ने सोमवार की रात दूसरे आरोपित वार्ड पांच इस्लामनगर निवासी साहिल हुसैन को भी चोरी की छह बैटरी और थैलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *