सभासद के पिता के साथ मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। बागनाथ वार्ड के सभासद धीरेंद्र परिहार के पिता से गाली गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते चार फरवरी को नगर पालिका के सभासद ने कोतवाली में प्राथमिकी दी। कहा कि उनके पिता बागनाथ वार्ड निवासी गोविंद सिंह परिहार दुकान चलाते हैं। उनके दुकान पर तीन लोग आए और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली में धारा 324 ओर 335 में अभियोग पंजीत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। सीओ के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी नीरज कपकोटी पुत्र आनंद सिंह, निवासी गैरखेत, हरसीला, हिमांशु मेहता पुत्र गोपाल सिंह निवासी हरसीला और सचिन कठायत पुत्र कुंदन सिंह कठायत निवासी कठायतबाड़ा को गिरफ्तार किया। धारा 504, 506 और 34 में बढ़ोत्तरी की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *