महिला से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: थाना थलीसैंण क्षेत्र में महिला के साथ दुराचार और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर थाना थलीसैंण में 24 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने बताया कि महिला अल्मोड़ा की रहने वाली है। बीती 22 मई को वह अपने मायके आ रही थी। रास्ते में आरोपी ने उससे जोर जबरदस्ती करते हुए दुराचार किया। इस मामले में एसएसपी के निर्देशों पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी माधव सिंह पुत्र पान सिंह निवासी भेड़गांव मल्ला, उफरियाखाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई संजीव मंमगाई,एएसआई निजाम अली, विनोद नेगी, अनिल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *