दुष्कर्म का आरोपी श्रीनगर से गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सतपुली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को श्रीनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र निवासी एक युवती ने मंगलवार को सतपुली पुलिस को बताया कि रूद्रप्रयाग निवासी अमित सिंह रौतेला ने उसे गत सोमवार को सतपुली बुलाया, जहां से वह उसके साथ श्रीनगर गई। युवती ने आरोप लगाया कि श्रीनगर के एक होटल में अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सतपुली थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि 28 सितंबर 2021 को एक स्थानीय युवती ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमित सिंह रौतेला नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर अमित सिंह रौतेला के खिलाफ आईसीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपा शाह को सौंपी गई। थानाध्यक्ष लाखर्न ंसह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर बुधवार देर सांय को अभियुक्त अमित सिंह रौतेला निवासी कफला भरदार, पोस्ट सोरखाल, थाना रूद्रप्रयाग को कलियासौड़ श्रीनगर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लाखन सिंह, उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल, कांस्टेबल देशराज, कुलदीप शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *