मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ा

Spread the love

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य स्टेशन पर मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए मोबाइल भी उससे बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया 17 दिसंबर को सुशील सिंह ने बस स्टैंड गोपेश्वर स्थित अपनी दुकान से 16 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ मोबाइल चोरी करने के संबंध में थाना गोपेश्वर पर तहरीर दी। मामला संज्ञान आते ही मुकदमा पंजीत किया गया सूचना पर गंभीरता से संज्ञान लेते घटना में लिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी ने बताया पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की सहायता से चोरी की घटना के आरोप में देवेन्द्र लाल निवासी भंग्यूल उम्र 21 वर्ष को बुधवार को पोखरी बैण्ड पर गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया मोबाइल चोरी का आरोपी मोबाइल बेचने के लिए हरिद्वार जाने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया चोरी के आरोपी से चोरी किए गए सभी मोबाइल बरामद किए गए हैं। पलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। इससे पूर्व उसने कोतवाली कर्णप्रयाग और कोतवाली जोशीमठ क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *